लखनऊ से जुड़ा एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक भीषण सड़क हादसे के बाद का दृश्य दिखाया जा रहा है।
दावा किया जा रहा है कि यह हादसा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुआ, जहां एक डबल डेकर बस पलट गई और कई यात्रियों की मौत और घायल होने की बात कही जा रही है।
हालांकि, इस वायरल वीडियो की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यूके न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है, लेकिन इसकी वास्तविकता और स्थान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।